Thursday 25 May 2017

बायोटेक्नोलॉजी विभाग के शोध छात्र डा. विष्णु प्रकाश त्रिपाठी को अमेरिका में मिली पोस्ट डाक्टोरल फेलोशिप


विश्वविद्यालय के बायोटेक्नोलॉजी विभाग में वर्तमान सत्र में  शोध छात्र रहे  डा. विष्णु प्रकाश त्रिपाठी को अमेरिका  के नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ हेल्थ, लॉस एंजिल्स अमेरिका में पांच वर्ष के लिए पोस्ट डाक्टोरल फेलोशिप प्राप्त हुई है। डॉ त्रिपाठी को यूनिवर्सिटी ऑफ़ साउथर्न कैलिफ़ोर्निया, लॉस एंजिल्स  अमेरिका के  प्रो. सुज़न फोर्स्बग  के निर्देशन में  अपना पोस्ट  डॉक्टोरल पूरा करना है। इस शोध कार्य में डी एन ए प्रतिकृति  की मुख्य प्रक्रिया तथा इसके अंतर्गत होने वाले परिवर्तनों के कारण उत्पन्न होने वाली बीमारियों  जिसमें मुख्यतः कैंसर  के होने की बेसिक प्रक्रिया तथा उसके रोकथाम से सम्बंधित अनुसंधान सम्पादित होगा।
विदित हो कि डॉ विष्णु प्रकाश त्रिपाठी ने एम् एस सी की शिक्षा भी पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में स्थित बायोटेक्नॉलजी विभाग में पूरी की थी। विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं विज्ञान संकाय के डीन प्रोफ़ेसर डीडी दुबे के निर्देशन  में डॉ त्रिपाठी ने वर्ष २०११ से २०१७ तक बायोटेक्नॉलजी विभाग में शोध कार्य कर पीएचडी उपाधि प्राप्त की। खुशी की बात यह है कि इस उपलब्धि के साथ ही डॉ त्रिपाठी का चयन विश्व के कई अन्य देशों के महत्वपूर्ण  संस्थानों इटली ,स्पेन एवं फ्रांस   में भी हुआ है। डॉ त्रिपाठी ने अपनी इस उपलब्धि को अपने पिता चन्द्र मनि त्रिपाठी,माता स्वर्गीया  शैलजा त्रिपाठी, विश्वविद्यालय के अपने समस्त गुरुजनों एवं विशेषतया अपने गुरु प्रोफ़ेसर डीडी दुबे  और बंगलोर के डॉ मित्रादास पनिक्कर को समर्पित किया है। 

No comments:

Post a Comment