Thursday 25 May 2017

बायोटेक्नोलॉजी विभाग के शोध छात्र डा. विष्णु प्रकाश त्रिपाठी को अमेरिका में मिली पोस्ट डाक्टोरल फेलोशिप

विश्वविद्यालय के बायोटेक्नोलॉजी विभाग में वर्तमान सत्र में  शोध छात्र रहे  डा. विष्णु प्रकाश त्रिपाठी को अमेरिका  के नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ हेल्थ, लॉस एंजिल्स अमेरिका में पांच वर्ष के लिए पोस्ट डाक्टोरल फेलोशिप प्राप्त हुई है। डॉ त्रिपाठी को यूनिवर्सिटी ऑफ़ साउथर्न कैलिफ़ोर्निया, लॉस एंजिल्स  अमेरिका के  प्रो. सुज़न फोर्स्बग  के निर्देशन में  अपना पोस्ट  डॉक्टोरल पूरा करना है। इस शोध कार्य में डी एन ए प्रतिकृति  की मुख्य प्रक्रिया तथा इसके अंतर्गत होने वाले परिवर्तनों के कारण उत्पन्न होने वाली बीमारियों  जिसमें मुख्यतः कैंसर  के होने की बेसिक प्रक्रिया तथा उसके रोकथाम से सम्बंधित अनुसंधान सम्पादित होगा।
विदित हो कि डॉ विष्णु प्रकाश त्रिपाठी ने एम् एस सी की शिक्षा भी पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में स्थित बायोटेक्नॉलजी विभाग में पूरी की थी। विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं विज्ञान संकाय के डीन प्रोफ़ेसर डीडी दुबे के निर्देशन  में डॉ त्रिपाठी ने वर्ष २०११ से २०१७ तक बायोटेक्नॉलजी विभाग में शोध कार्य कर पीएचडी उपाधि प्राप्त की। खुशी की बात यह है कि इस उपलब्धि के साथ ही डॉ त्रिपाठी का चयन विश्व के कई अन्य देशों के महत्वपूर्ण  संस्थानों इटली ,स्पेन एवं फ्रांस   में भी हुआ है। डॉ त्रिपाठी ने अपनी इस उपलब्धि को अपने पिता चन्द्र मनि त्रिपाठी,माता स्वर्गीया  शैलजा त्रिपाठी, विश्वविद्यालय के अपने समस्त गुरुजनों एवं विशेषतया अपने गुरु प्रोफ़ेसर डीडी दुबे  और बंगलोर के डॉ मित्रादास पनिक्कर को समर्पित किया है। 

विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र को अमेरिका में फ़ेलोशिप

विश्वविद्यालय के इस होनहार विद्यार्थी का  अमेरिका के  उच्च स्तरीय संस्थान में चयन पर विश्वविद्यालय के शिक्षक  डॉ वंदना राय,डॉ मानस पांडेय ,डॉ अजय प्रताप सिंह ,डॉ मनोज मिश्र आदि ने बधाई दी है। 

Tuesday 2 May 2017

कुलपति प्रो राजाराम यादव ने कार्यभार ग्रहण किया

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवागत कुलपति प्रो राजाराम यादव ने मंगलवार को पूर्वाहन 17 वें  कुलपति के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। प्रो यादव इलाहाबाद विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में बतौर प्रोफ़ेसर कार्य कर रहे थे.प्रो यादव अल्ट्रासोनिक के जाने माने विशेषज्ञ हैं।उन्हें नैनोसाइंस एंड टेक्नोलॉजी आप्टिकल आौर थर्मल प्रापर्टीज में भी विशेषज्ञता हासिल है । पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने   परिसर के शिक्षकों के साथ कुलपति सभागार में बैठक की.बैठक में कुलपति प्रो यादव ने शिक्षकों से परिचय प्राप्त किया और विश्वविद्यालय के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की.
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को वैश्विक स्तर पर ले जाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।आने वाले समय में  विश्वविद्यालय परिसर में नए पाठ्यक्रमों की शुरुआत की जाएगी जिससे  शोध को बढ़ावा मिलेगा।उन्होंने कहा कि छात्र मेरे लिए भगवान है और उनकी हर समस्याओं को व्यक्तिगत स्तर पर दूर करने का काम करूंगा।कहा कि जो शिक्षक गुणवत्तायुक्त शोध पत्र लिखेंगे उनके लिए विशेष प्रोत्साहन योजना लागू की जाएगी जिससे उनका उत्साह वर्धन होगा। विश्वविद्यालय के लिए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के वैज्ञानिकों की एक समिति बनाकर शोध व शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाया जाएगा।
 निवर्तमान कुलपति प्रोफेसर पीयूष रंजन अग्रवाल एवं कुलसचिव डॉ देवराज ने प्रोफेसर राजाराम यादव को कुलपति की कुर्सी पर बैठाया।कुलपति प्रो यादव को शिक्षक, अधिकारियों और कर्मचारियों में माला पहना कर स्वागत किया।  इस अवसर पर वित्त अधिकारी एम के सिंह, प्रोफेसर बीबी  तिवारी, डॉ दीनानाथ सिंह, डॉ ए के श्रीवास्तव, डॉ मानस पांडे, डॉ अविनाश पर्थिडेकर, डॉ मनोज मिश्रा,डॉ दिग्विजय सिंह राठौर,डॉ सुनील कुमार, डॉ सुरजीत यादव, डॉ संतोष कुमार, अमित वत्स,डॉ आशुतोष सिंह,डॉ अवध बिहारी सिंह,  डॉ के एस तोमर,डॉ वंदना राय,डॉ विजय तिवारी, डॉ अनुराग मिश्र समेत विश्वविद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे.

निवर्तमान कुलपति प्रो पीयूष रंजन को दी विदाई 
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के निवर्तमान कुलपति प्रोफेसर पीयूष रंजन अग्रवाल को कुलपति आवास पर विश्वविद्यालय के शिक्षक,अधिकारी एवं कर्मचारियों ने विदाई दी. इस अवसर पर प्रो अग्रवाल ने कहा कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय के लोगों में जो प्रतिभा है वो किसी से कम नहीं है.यहां सभी ने मिल कर विश्वविद्यालय को आगे बढ़ाने में अपनी महती भूमिका अदा की है.इस विश्वविद्यालय में लोगों के बीच परिवार का भाव है जो हर परिस्थिति में दिखता है. विश्वविद्यालय नई ऊचाइयों पर पहुंचे यही कामना है. 
कुलपति आवास पर हुई बैठक में विश्वविद्यालय परिसर के  शिक्षकों ने एक स्वर में प्रो पीयूष रंजन अग्रवाल  द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि विश्वविद्यालय को सवारने में बड़ी भूमिका अदा की है. विश्वविद्यालय ने  समय से परीक्षा परिणाम देकर प्रदेश में उपलब्धि हासिल की है. प्रो अग्रवाल को विभिन्न विभागों के शिक्षकों ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर  वित्त अधिकारी एम के सिंह, कुलसचिव डॉ देवराज,  प्रो बी बी तिवारी,डॉ यूपी सिंह, डॉ अनिल सिंह,  डॉ मानस पांडेय,डॉ  नारायण,डॉ दुर्गा प्रसाद अस्थाना, डॉ दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ नूपुर तिवारी,डॉ रसिकेश  समेत तमाम लोग उपस्थित रहे.