Wednesday 2 March 2016

वार्षिक खेल समागम समारोह

 विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में बुधवार को तीन दिवसीय वार्षिक खेल समागम समारोह की शुरूआत हुई। उद्घाटन समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल ने झण्डारोहण कर समागम का शुभारम्भ किया। उद्घाटन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा कि फील्ड में सफल होने वाला विद्यार्थी जीवन के हर क्षेत्र में सदैव सफल होता है, क्योंकि वह अनुशासन व संगठित होकर कार्य करता है। जीवन में धूप व छांव सदैव आते जाते रहते हैं इसमें समय का सही प्रबंधन करना चाहिए। सफलता के लिए निरंतर कोशिश करते रहना चाहिए। यही कोशिशें रंग लाती हैं। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिस्पर्धाओं ने भाग लेने वाले विद्यार्थियों की पढ़ाई के समय और उसके बाद सदैव एक अलग पहचान बनती है। समय का सही प्रबंधन कर आगे बढ़ते रहना चाहिए।
खेल समिति के अध्यक्ष प्रो. बीबी तिवारी ने कहा कि विश्वविद्यालय के खिलाडि़यों ने राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया है। यह एकलव्य स्टेडियम परिसर के विद्यार्थियों के लिए मानसिक व शारीरिक मजबूती का बड़ा केन्द्र है। तीन दिवसीय यह प्रतियोगिताएं परिसर के विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास की एक कार्यशाला है।
खेल समिति के सचिव डा. प्रदीप कुमार ने विश्वविद्यालय परिसर की खेलकूद गतिविधियों पर रिपोर्ट प्रस्तुत की। पहले दिन 1500 मीटर में पुरूष और महिला दौड़ स्पर्धा काआयोजन किया गया। पुरूष प्रतियोगिता में सूर्य प्रताप सिंह प्रथम, पुलकित सिंह द्वितीय एवं अंकित मौर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में प्रभावती पटेल ने प्रथम, अजीता ने द्वितीय एवं नेहा सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
स्वागत संकायाध्यक्ष डा. एच.सी. पुरोहित एवं संचालन अशोक सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रो. डीडी दूबे, डा. विपिन चन्द्र अस्थाना, डा. अजय प्रताप सिंह, प्रो. एके श्रीवास्तव, डा. जेबी सिंह, डा. हरेन्द्र सिंह, डा. रामआसरे शर्मा, डा. देवेन्द्र कुमार सिंह, डा. रामनारायण, डा. अविनाश पाथर्डीकर, डा. वीडी शर्मा, डा. अजय द्विवेदी, डा. वंदना राय, डा. मनोज मिश्र, डा. रजनीश भास्कर, डा. दिग्विजय सिंह राठौर, डा. अवध बिहारी सिंह, डा. सुनील कुमार, डा. अमरेन्द्र सिंह, डा. रशिकेश, डा. विवेक पाण्डेय, धर्मेन्द्र सिंह, डा. सुशील सिंह, डा. एसपी तिवारी, डा. राजेश शर्मा, रजनीश सिंह, डा. राजेश सिंह आदि उपस्थित रहे।






No comments:

Post a Comment