Wednesday 13 August 2014

‘जवां है जिन्दगी-शेपिंग ए बेटर फ्यूचर‘‘

                                                                         



उ0प्र0राज्य एडस नियंत्रण सोसाइटी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में अन्तर्राष्टीय युवा दिवस सप्ताह अंतर्गत जन जागरूकता के लिए कॉलेजों  रिबन क्लबों द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस वर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस की थीम-‘‘जवां है जिन्दगी-शेपिंग ए बेटर फ्यूचर‘‘ निर्धारित की  गई है । जिसे लक्ष्य बनाकर कार्य किया जायेगा। 

वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ एम हसीन खान ने बताया कि युवाओं में एड्स के प्रति जागरूकता  लिए विशेष धयान दिया जा रहा है. विश्वविद्यालय परिक्षेत्र  के महाविद्यालयों में इसके  अंतर्गत 20 अगस्त तक कार्यक्रम होंगे।  कार्यक्रमों में शपथ ग्रहण 14अगस्त तक व 19 से 20 अगस्त 2014, फोटोग्राफी प्रतियोगिता 14अगस्त2014,आर्टवर्क प्रतियोगिता 19 अगसत 2014 को आयोजित होगी। इस दौरान प्रत्येक जनपद में एक एक  रक्तदान शिविर का आयोजन जिला स्तरीय ब्लड बैंक के सहयोग से  किया जायेगा। 


 

No comments:

Post a Comment